Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
एनएसयूआई ने चुनाव मैदान में उतारा सोहनी व आशीष को, धुंआधार प्रचार प्रारंभ।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2022। यूथ कांग्रेस के कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई ने राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सोहनी जाखड़ तथा महासचिव पद के लिए आशीष शर्मा को मैदान में उतार दिया गया है। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने दोनों प्रत्याशियों को बधाई देते हुए चुनावी टिकिट सौंपे। बाना ने एकजुट होकर छात्रों से चुनाव विजयी होने की बात कही। बाना ने चुनावी रणनीति बनाते हुए सदस्यों से कहा कि संगठन के सभी सदस्य आपसी मतभेद भुला कर केवल संगठन की विचारधारा को याद रखें और पूरा पैनल एनएसयूआई का लाने का प्रयास करें। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहें और उपस्थित छात्रों ने जय कांग्रेस विजय कांग्रेस के नारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष सोहनी जाखड़ को सौंपा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र चुनाव पर चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई।

धुंआधार प्रचार प्रारंभ, जुटें सभी छात्र नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र संगठन एनएसयूआई, एबीवीपी, एसएफआई ने अध्यक्ष व महासचिव पद पर नामों की घोषणा कर दी है। तीनों संगठन के छात्र नेता प्रचार प्रसार में जुट गए है और छात्र राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। तीनों संगठन छात्रों की सूचियां तैयार कर रहें है और एक एक छात्र छात्रा से सम्पर्क करने की रणनीति बनाई जा रही है। बता देवें राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में 26 अगस्त को मतदान होगा तथा 27 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव के परिणामों की घोषणा हो जाएगी।