Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
06e0bb9f-3630-4b0d-82aa-54c83f7057e5
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का पहला कोरोना पॉजिटिव युवक गांव मोमासर में मिला है। लेकिन इस युवक के मिलने के साथ ही स्थितियां जटिल हो गई है, क्योंकि युवक गांव में चल रहे नरेगा कार्य में श्रमिक था एवं कहीं भी आने जाने की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं होने का दावा कर रहा है। ऐसे में ब्लाक सीएमएचओ की अगुवाई में मंगलवार देर रात को ही टीम ने मोमासर गांव के वार्ड 18 को बैरिकेटस लगा कर सील कर दिया। एवं सरपंच सरिता देवी संचेती द्वारा बुधवार सुबह पूरे गांव में लाउड स्पीकर से मुनादी करवा कर लोगों को सोशल डिस्टेंस की पालना करने की हिदायत दे दी गई है। प्रशासन संक्रमित युवक के सम्पर्क में आने वाले क्षेत्र, उसकी ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी लेने में जुटा हुआ है एवं इसी जानकारी के आधार पर गांव में एक निश्चित क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने की तैयारियों में जुट गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रात करीब 1 बजे ब्लॉक सीएमएचओ ने मोमासर के वार्ड 18 में बेरिकेट्स लगवा कर सील करवाया।