Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20240721-WA0033
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2024। अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी के बैनर तले आगामी 24 जुलाई को क्षेत्र के किसान तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। ये निर्णय रविवार को आयोजित किसान सभा की बैठक में लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भंवरलाल भुंवाल ने बताया कि आगामी दिनों में शीघ्र ही सभा करें एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रशिक्षक दिल्ली से शामिल होंगे। बैठक में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने गर्मी और उमस के मौसम में गांवो व खेतो में बिजली की आपूर्ति नहीं देने पर किसानों का बुरा हाल बताते हुए सड़क पर संघर्ष करने की बात कही। महिया ने कहा कि सरकार और स्थानीय प्रशासन नहीं चेता तो मजबूर होकर किसानों को सड़कों पर उतरना होगा। बैठक में दौलतराम मेघवाल ने नरेगा के श्रमिकों के अटके पैमेंट तुरन्त करने की सभा द्वारा उठाने की बात कही। तहसील सचिव राजेंद्र जाखड़ ने बिजली कटौती के खिलाफ आमजन और किसानो को एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में काननाथ सिद्ध, गिरधारी जाखड़, गोपाल भादू, सरपंच सुनील मलिक, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोडाराम तरड, अमरगिरी, नारायण गिला, सोहनराम डोगीवाल, ताराचंद भूंवाल, मोहनलाल चाहर, उपसरपंच लालचंद सारण, दौलत मेघवाल, पूनम देराजसर, सीताराम गोदारा, तोलाराम पारीक, सत्तुनाथ सिद्ध, बीरबल पूनिया, तोलाराम गोदारा लोडेरा, भैराराम बिंजासर, तिलोक जाखड़, गणपत महिया, गणपत ज्याणी, दानाराम प्रजापत, रामचंद्र गोदारा, सहीराम सातलेरा, पूर्व पार्षद मंगतूराम वाल्मीकि, जावेद, मोहम्मद आमीन, मुखराम नायक, शेखर रैगर, पूर्व पार्षद हनुमान मेघवाल सहित अनेक किसान मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक में लिया निर्णय, 22 को होगा प्रदर्शन।