Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
asd
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के स्वयंपाठी स्नातक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है कि उन्हें अब परीक्षा देने के लिए बीकानेर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि महाराजा गंगासिंह विश्विद्यालय बीकानेर द्वारा क्षेत्र के भारती निकेतन कॉलेज श्रीडूंगरगढ़ को स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र स्वीकृत कर दिया। वर्ष 2022 की स्नातक स्वयंपाठी विद्यार्थी यहां परीक्षाएं दे सकेंगे। सचिव ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने आदेश जारी कर व्यवस्थाएं पूर्ण करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नियमित विद्यार्थियों के लिए पहले से ही सेंटर यहां था इस बार स्वयंपाठी विद्यार्थियों के लिए भी सेंटर बना दिया गया है। बता देवें आज ही गंगासिंह विश्वविद्यालय ने परीक्षा-2022 के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी परीक्षार्थियों द्वारा 21 फरवरी से मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन किए जा सकेंगे।