Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20230820-WA0008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2023। ग्रामीण ओलंपिक का रोमांच अब सर चढ़ कर बोल रहा है। कड़ी टक्कर के मैचों के साथ अब ब्लॉक स्तर पर विजेता बनने का दौर शुरू हो गया है। यहां महिला वर्ग में जहां टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल के चेम्पियन बन गए हैं वहीं रस्साकस्सी, कब्बडी, खो-खो के फाइनल मुकाबले आज से होने हैं। वहीं पुरुष वर्ग में भी सभी खेलों के फाइनल मुकाबलों का दौर आज से शुरू होगा। फुटबॉल के मैच गांव दुलचासर में, शूटिंग वॉलीवाल के मैच श्रीडूंगरगढ़ में सरदारशहर रोड स्थित सारस्वत भवन में, क्रिकेट के मैच दशहरा मैदान, श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के मैदान में होना है। खोखो, कब्बडी, रस्साकस्सी, वॉलीवाल के मैच रूपादेवी स्कूल के खेल मैदान में होने हैं। आप भी पढें पूरी ओर पुख्ता, साथ ही रविवार की छुट्टी के दिन पहुंचे ये रोमांचक खेल देखने इन मैदानों पर।

महिला वर्ग में ये बने विजेता, इनमें होगी कांटे की टक्कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि महिला वर्ग के खेल टेनिस बॉल क्रिकेट और वॉलीवाल में लिखमीसर उतरादा विजेता बन चुकी है वहीं फुटबॉल के फाइनल मैच में सुरजनसर की महिला खिलाड़ियों ने लिखमीसर उतरादा को पटखनी देते हुए खिताब पर कब्जा किया। खेल खो-खो में लखासर फाइनल में पहुंच गई है और उसके सामने खेलने के लिए पहले सेमीफाइनलिस्ट जैसलसर बनी है, दूसरा सेमीफाइनलिस्ट बनने के लिए आज पहले सोनियासर और बाड़ेला के बीच क्वाटर फाइनल मुकाबला होगा। इनमे से जितने वाली टीम जैसलसर के साथ दूसरा सेमीफाइनल खेलेगी और दूसरे सेमीफाइनल की विजेता फाइनल में लखासर से भिड़ेगी। इसी प्रकार खेल कब्बडी में रिड़ी, लखासर, बाड़ेला ओर पूनरासर के सेमीफाइनल मैच भी आज होने हैं। खेल रस्साकस्सी में फाइनल मुकाबला होना है जिसमें रिड़ी और लखासर की टीमों के बीच टक्कर रहेगी।

पुरुष वर्ग के अब सभी मैच कांटे के मुकाबले, जाने के मैचों के बारे में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2023। पुरूष वर्ग में खेल वॉलीवाल में सेमीफाइनल मुकाबलों के रूप में आज लिखमीसर उतरादा और बापेउ, राजेडू व बिग्गाबास रामसरा के बीच मैच होंगे। इसी प्रकार खेल शूटिंग वॉलीवाल में लिखमादेसर, शेरुणा, बाना और बेनिसर कि टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। खेल टेनिस बॉल क्रिकेट में भी सेमीफाइनल मुकाबले होने हैं जिनमे ठुकरियासर व लिखमीसर उतरादा, मोमासर व बेनिसर के बीच जबरदस्त मैच आज होने हैं। खेल फुटबॉल में आज क्वार्टर फाइनल मुकाबले होने हैं जिनमें सूडसर, ठुकरियासर, लिखमादेसर, दुलचासर, डेलवा, बेनिसर, मोमासर व सुरजनसर की टीमें आपस में भिड़ेंगी। खेल कब्बडी में रिड़ी-सुरजनसर, देराजसर-समंदसर के बीच सेमीफाइनल खेलें जाएंगे।