Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16  दिसम्बर 2021। क्षेत्र के किसानों के लिए खास खबर है कि कृषि विभाग बीकानेर के सयुंक्त निदेशक डॉ. उदयभान ने इफको की नैनो यूरिया डिजिटल मोबाइल वैन को आज किसानों को जागरूक करने के लिए हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपनिदेशक (कृषि) कैलाश चौधरी, परियोजना निदेशक (आत्मा) जगदीश पूनिया, इफको के अधिकारी ओमप्रकाश तथा रविन्द्र आदि उपस्थित रहें। इफको अधिकारी ने बताया कि इसके प्रारंभिक परिणाम सकारात्मक व उत्साहजनक आए है। बता देवें इफको की नैनो तरल यूरिया बाजार में मिलने लगी है। जिले में 70 सहकारी समितियों पर 35 हजार बोतल यूरिया पहुंचा दिया गया है। सहकारी समिति के रामनिवास नैण ने बताया कि एक बोतल नैनो यूरिया की कीमत 240 रुपए है, जो दानेदार एक बोरे के बराबर है और एक बोतल से 27 रुपए बचत होगी। 500 एमएल की बोतल होने के कारण परिवहन का खर्च भी किसानों का बच सकेगा। ये नैनो यूरिया सामान्य यूरिया से तीन गुना अधिक उपयोगी है व यह जमीन की उर्वरा शक्ति को भी नष्ट नहीं करती है।