Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की जनता और भाजपा कार्यकर्ता ठान लेवें कि बोर्ड भाजपा का बनाना है और इसके लिए कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं क्योंकि उगते सूर्य की तरह भारत में अभी भाजपा एकमात्र विकल्प है जो राष्ट्रीय सम्मान को बचा पाने में सक्षम है। ये विचार व्यक्त किए सीकर से भाजपा सांसद स्वामी सुमेधानंद ने वार्ड 34 में पवन उपाध्याय के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए। स्वामी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आव्हान किया और कहा कि श्रीडूंगरगढ़ की जनता संघर्षशील है और कांग्रेस को उनकी नकारा कार्यों के बारे में खरा जवाब देवें इस चुनाव में उन्हें बताएं कि कांग्रेस ने इस देश का बेड़ा गर्क किया है। स्वामी ने उपाध्याय सहित सभी भाजपा प्रत्याशियों को बिना किसी मतभेद के सभी घरों में नम्रता पूर्वक वोट मांगने की बात कही व कहा कि भाजपा पार्षद जनता के नेता नहीं सेवक बनेगें जो हर सुख दुख में वार्डवासियों के साथ खड़े रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, मांगीलाल उपाध्याय, चम्पालाल उपाध्याय, शिव सोमानी, हीरालाल पुगलिया, विमल चोरड़िया सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहें और वार्डवासियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 34 में भाजपा प्रत्याशी पवन उपाध्याय का कार्यालय का उद्घाटन किया स्वामी सुमेधानंद ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वामी ने श्रीडूंगरगढ़ की जनता को संघर्षशील बताते हुए पार्षद को नेता नहीं जनता का सेवक बताया।