Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2023। गर्मियों के मौसम में सबसे सुखद अनुभव देने वाले फलों में से एक तरबूज भी है। ऐसा हम केवल इसके स्वाद को लेकर नहीं कह रहे हैं बल्कि इसके गुणों के चलते भी कह रहे हैं। यह एक रिफ्रेशिंग फ्रूट है, जिसे खाकर आप तरोताजा महसूस करने लगते हैं। ज्यादातर लोग तरबूज को उसके हाइड्रेटिंग क्वालिटी और विटामिन रिच इंग्रीडिएंट्स के लिए जानते हैं, लेकिन इस फल में मेंटल हेल्थ बेनेफिट्स भी मौजूद हैं। चलिए जानते हैं कि तरबूज किस तरह मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

तरबूज मानसिक स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है?

1. मूड अच्छा करे

तरबूज में भरपूर मात्रा में विटामिन बी6 होता है, जो सेरोटोनिन रिलीज करने के लिए जरूरी है। सेरोटोनिन एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो मूड को हैंडल करता है। भरपूर मात्रा में सेरोटोनिन होने से खुशी की भावनाओं को बढ़ावा मिलता है, जो संभावित रूप से डिप्रेशन और एंग्जाइटी के लक्षणों को कम कर सकता है।

2. डिहाइड्रेशन से बचाए

डिहाइड्रेशन शरीर को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है, जिससे दिमाग के ध्यान केंद्रित करने की क्षमता कम हो सकती है। तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और फोकस करने में परेशानी और याद्दाश्त की कमी जैसी समस्या से राहत मिलती है।

3. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करे

तरबूज एल-सिट्रीलाइन का एक प्राकृतिक स्रोत है। यह एक तरह का एमिनो एसिड है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड उत्पादन को बढ़ाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड ब्लड वैसल्स को फैलाने में मदद करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। ब्रेन तक बढ़ा हुआ ब्लड सर्कुलेशन बेहतर ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को बढ़ावा देता है, जिससे मेंटल फंक्शन बेहतर होता है।

4. तनाव से राहत दिलाए

तरबूज मैग्नीशियम से भरपूर होता है और यह एक ऐसा खनिज है, जो मांसपेशियों को आराम देने के साथ ही मन की शांति को भी बढ़ावा देने की क्षमता रखता है। मैग्नीशियम शरीर में तनाव वाले हार्मोन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तरबूज का सेवन तनाव से लड़ने और मानसिक स्वास्थ्य पर इसके नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है।

5. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

तरबूज लाइकोपीन और विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को फ्री रैडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाते हैं और ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में मदद करते हैं। हाई लेवल ऑक्सीडेटिव तनाव, डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसे मानसिक स्वास्थ्य जोखिमों का कारण हो सकता है। रोजाना तरबूज खाने से मेंटल हेल्थ बेहतर रहता है।