Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्री डूंगरगढ़ टाइम्स, 30 अक्टूबर 2022।

आज के स्वास्थ्य समाचार

जीरे का पानी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है. पाचन विकार ही नहीं बल्कि स्किन से लेकर डायबिटीज तक में लाभ देता है. जीरे का पानी स्वाद में भी बेहतरीन और सेहत के लिए भी लाभकारी होता है. सुबह अगर आप रोज जीरे का पानी पिएंगे तो आपको पेट संबंधी रोग नहीं होंगे. आपकी इम्युनिटी मजबूत होगी और कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी दूर हो जाएगी. ऐसा करने के लिए आपको खाली पेट जीरे का पानी पीने की आदत डालनी होगी. आयुर्वेद में भी जीरे का पानी बेहद गुणकारी माना गया है.

अगर आपको गैस बन रही है और पाचन संबंधि दिक्कतें रहती हैं तो जीरे का पानी फायदा पहुंचाता है. इसका उपयोग घरेलू नुस्खों के तौर पर भी किया जाता है. आपने लोगों के मुंह से सुना भी होगा कि पाचन समस्याओं के लिए जीरे का पानी रामबाण इलाज है. यह बात सच भी है, क्योंकि जीरे में एंटी-गैस्ट्रिक रसायन होते हैं, जिससे पेट फूलने, डकार, कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है. जीरे का पानी पीने से पेट साफ होता है और यह आंतों के लिए बेहतर माना गया है. इसलिए अगर घर में किसी को भी पाचन संबंधि समस्या हो रही है, तो रोज सुबह खाली पेट जीरे का पानी पिलाएं.

जीरे का पानी पीने से वजन भी कम होता है क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट को बर्न करता है. जिस वजह से इसके नियमित सेवन से पेट की अतिरिक्त चर्बी भी कम होती है. डायबिटीज रोगियों को भी इसका सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे शुगर लेवल मेन्टेंन रहता है. इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण होने के कारण जीरा शरीर को डिटॉक्स करता है और स्किन की सेहत के लिए भी लाभकारी होता है. आप रात भर भीगे हुए जीरे का पानी का सेवन रोज कर सकते हैं. इससे नुकसान भी नहीं है.