Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2023,हमी सभी जानते हैं कि अनाज सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए सब्जियां और फल के अलावा अनाज खाने की भी सलाह देते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर अनाजों में शामिल है जौ। यह अन्य अनाजों की तुलना में सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। अमूमन जौ के आटे की रोटियों के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं, जौ का पानी पीने से कितना फायदा मिल सकता है? जी हां, यह पानी सेहत का खजाना है। इसे पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं, जौ का पानी पीने के फायदे।

पाचन स्वास्थ्य को बढ़ाता है

जौ का पानी पाचन के लिए टॉनिक के रूप में काम करता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पेट से जुड़ी समस्या को कम करने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से इसे पीते हैं, तो मल त्याग की क्रिया आसान होती है, जिससे आप कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं।

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

पोषक तत्वों से भरपूर जौ का पानी आपके दिल को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इसके अलावा जौ का पानी घुलनशील फाइबर से भी भरपूर होता है, जो हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

हाई बीपी के मरीजों के लिए रामबाण

जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उनके लिए भी जौ का पानी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे पीने से हाई बीपी के स्तर को सामान्य किया जा सकता है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना जौ का पानी पी सकते हैं। वैसे वेट लॉस डाइट में जौ का उपयोग दलिया या खिचड़ी के रूप में भी किया जाता है। इसका पानी पीने से भी वजन घटाने में मदद मिलती है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

जौ के पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे आप संक्रमण और कई तरह की बीमारियों को मात दे सकते हैं। इस ड्रिंक को पीने से पुरानी बीमारियां भी कम हो सकती हैं।

इस तरह बनाएं जौ का पानी

  • सबसे पहले जौ के दानों को अच्छी तरह धो लें।
  • अब एक बर्तन में पानी लें, इसमें जौ के दानों को डालें।
  • इस पानी को अच्छी तरह उबालें।
  • फिर इसे छान लें, चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
  • जब यह गुनगुना हो जाए, तो इसे पी सकते हैं।