Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2020। शहर की साफ सफाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कचरा संग्रहण कर्मचारी तीन माह से वेतन के लिए संघर्ष कर रहें है। इन कर्मचारियों को पालिका द्वारा अप्रैल 20 से जून 20 तक का वेतन नहीं दिया गया है। कर्मचारियों में रोष है और वेतन नहीं दिए जाने तक वे आगे काम नहीं करने की बात कह भी रहे है। आज इन कर्मचारियों ने विधायक गिरधारीलाल महिया को ज्ञापन देकर बकाया वेतन दिलवाने की मांग की। महिया ने कहा कि पालिका का ये रवैया बेहद निराशाजनक है। कोरोना काल में अनवरत ड्यूटी पर तैनात इन कर्मचारियों को तीन माह से वेतन भुगतान नहीं किया जाना शर्मनाक है। क्षेत्र में पालिका अपने कर्तव्यों के प्रति घोर उदासीन नजर आ रही है। इन कर्मचारियों का वेतन मानवीयता के आधार पर तुरंत देना चाहिए था। महिया ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि 30 जून तक का वेतन इन कर्मचारियों को तुरंत दिया जाए। वाहन चालक ताराचंद ने बताया कि संकटकाल में वेतन भुगतान नही मिलने से घर चलाना मुश्किल हो रहा है। अगर वेतन नहीं दिया गया तो हम कचरा संग्रहण कार्य बंद कर देंगे। कर्मचारी सदरूदीन, गोपाल, सत्यनारायण, सुरेंद्र, बबलू, महेंद्र, मोहम्मद याकूब ने शीघ्र वेतन दिलवाने की मांग की।