Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2026। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू) ने बीकानेर जिले के विद्यार्थियों के लिए श्रीडूंगरगढ़, नोखा व लूणकरणसर उपखंड मुख्यालय पर नए परीक्षा केंद्र शुरू किए हैं। विश्वविद्यालय ने इन केंद्रों को ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल से भी जोड़ दिया है। इस व्यवस्था से इन क्षेत्रों और आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए बीकानेर या अन्य दूरस्थ केंद्रों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। विद्यार्थी प्रवेश लेते समय अपनी सुविधा के अनुसार इन परीक्षा केंद्रों का चयन कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. डी. अरुण कुमार ने बताया कि आगामी परीक्षाओं के सुगम संचालन के लिए तीनों स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय की प्राथमिकता ग्रामीण और दूरदराज के विद्यार्थियों तक उच्च शिक्षा की पहुंच आसान बनाना है।
अभाविप के पवन सैनी ने बताया कि इस संबंध में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत को लिखित में पत्र देकर मांग की गई। विधायक ने इसकी पैरवी करते हुए विवि से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए श्रीडूंगरगढ़ केंद्र बनाने का आग्रह किया। इस पर विवि ने तीनों उपखंड मुख्यालयों पर केंद्र बनाकर दूरस्थ शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को बड़ा लाभ दिया है। सैनी सहित अनेक युवाओं ने सारस्वत का आभार जताया। यहां परीक्षा केंद्र शुरू होने से प्रवेश एवं डिफाल्टर परीक्षा फॉर्म भरते समय विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार केंद्र चुन सकेंगे। दूरदराज के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे समय और यात्रा खर्च दोनों की बचत होगी।