Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1a83c6b6-0047-4975-93ee-ceba51b99249
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2020। सर्मथन मूल्य पर खरीदी गई उपज के ट्रक वेयर हाऊसों में खाली नहीं होने के कारण श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सर्मथन मूल्य पर खरीद बुधवार को पांचवे दिन भी उलझी रही और लगातार तीन दिनों से लग रहा मंडी के बाहर जाम आज फिर जैसे का तैसा लग गया। वेयरहाऊसों में माल नहीं लेने के कारण खरीदा गया माल खरीद केन्द्रों पर पड़ा है एवं जगह नहीं होने से क्षेत्र के गांवों के खरीद केन्द्र तो पांचवें दिन भी बंद रहे एवं श्रीडूंगरगढ़ खरीद केन्द्र पर खरीद की गति धीमे है। ऐसे में गांवों वाले केन्द्रों से भी किसान सीधे श्रीडूंगरगढ़ ही पहुंच रहे है एवं श्रीडूंगरगढ़ मंडी में सोशल डिस्टेसिंग की पालना नहीं हो पा रही है। मंडी समिति द्वारा सर्मथन मूल्य पर खरीद के लिए वाहनों का प्रवेश समय सुबह 8 बजे तक का रखा गया है लेकिन बुधवार को भी दोपहर 12 बजे तक वाहनों की 2 किलोमीटर से भी अधिक लंबी लाईनें मंडी के बाहर देखने को मिली है। राजफेड द्वारा वेयरहाऊसों में माल शीघ्र खाली नहीं करवा पाने के कारण पैदा हुई इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को कड़ी धूप में मंडी में प्रवेश के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है एवं मंडी में प्रवेश के बाद भी तुलवाई के लिए तीन से चार दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

सोशल डिस्टेंस कैसे पालन करवाएं.? प्रशासन के सामने बड़ा संकट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडी में हुई अव्यवस्था के कारण मंडी में सोशल डिस्टेंस की धज्जियां स्थाई रूप से उड़ गई है। मंडी में खराब होते हालातों के कारण प्रशासन भी गंभीर है एवं उपखण्ड अधिकारी लगातार मंडी की मोनिटरिंग कर रहे है। मंडी के बाहर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा वाहनों की लाईनें व्यवस्थित करवा कर सड़क जाम को खुलवाया जा रहा है। इस संबध में श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार न्योल ने राजफेड एवं खरीद एंजेसी दोनों द्वारा ही पुख्ता इंतजाम नहीं करने के कारण मामले की रिपोर्ट जिला कलेक्टर को की है। न्यौल ने बताया कि राजफेड के अधिकारी जहां खरीद एंजेसी द्वारा कॉपरेट नहीं करने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ रहा है वहीं खरीद एंजेसी द्वारा माल का उठाव नहीं करने के कारण स्थान अभाव की मजबूरी बताई जा रही है। किसानों को हो रही परेशानियों एवं क्षेत्र में बिगड़ रही सोशल डिस्टेसिंग के जिम्मेवार राजफेड एवं खरीद एंजेसी दोनों समान रूप से है। इस संबध में जिला कलेक्टर को अवगत करवा कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश मांगें गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि मंडी के बाहर लगा जाम, राजफेड व खरीद केंद्र दोनों में समन्वय की कमी, नहीं है सोशल डिस्टेंसिंग, किसान और प्रशासन परेशान।