Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में सक्षम अधिकारी द्वारा किए गए तबादले के बाद चलपीठ में फर्जी जानकारी देकर स्वयं के स्तर पर श्रीडूंगरगढ़ में ईओ पद पर जॉइन करने वाले अधिकारी के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ रहा है और पूरे कस्बे में माहौल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। वार्ड 8 के पार्षद सोहनलाल ओझा सहित वार्डवासियों ने शुक्रवार को उपखंड कार्यालय में रोष प्रकट करते हुए जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। प्रशासन शहरों के संग शिविर में किसी अधिकारी के नहीं आने व सफाई कार्मिकों के भरोसे कैम्प करवाने का आरोप लगाया। ओझा ने कहा कि दिन भर जनता इंतजार करती है पर उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि 18 मई से 20 मई तक वार्ड 8,9,10,11,12 में शिविर रहें परन्तु पालिका के भ्रष्ट तंत्र ने सरकारी नियमों के विरुद्ध कार्य किए है। पट्टा आवेदक राजूदेवी, सोहनीदेवी, मामराज, हनुमान सुथार, ओमप्रकाश, कानाराम, शंकरलाल, मानाराम, मुंशी दीने खां, शब्बीर अली ने पट्टों के लिए आवेदन दिए परन्तु इन्हें पट्टे नहीं दिए गए है। ओझा सहित इन पीड़ितों ने एक स्वर में पालिका प्रशासन द्वारा इन नामों के पट्टो को वन विभाग की जमीन बता कर पट्टा देने से इनकार कर दिया वहीं इनके पड़ौस में ही ईओ के साथ भ्रष्टाचार में संलग्न व्यक्तियों द्वारा पट्टा बनवा कर दिया गया है। उपखंड कार्यालय पहुंचे अनेक लोगों ने कार्यकारी ईओ के खिलाफ सीधे आरोप लगाते हुए कस्बे के सैकड़ों लोगों के साथ हो रहें अन्याय को रोकने व पट्टो का सत्यापन दुबारा करवाने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पट्टों के लिए परेशान नागरिकों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप।