Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
IMG-20240820-WA0091
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2024। क्षेत्र के गांव धनेरू की आंगनबाड़ी आशा सहयोगिनी निर्मला देराजश्री को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय सम्मान पाकर गांव का मान बढ़ाने एंव सम्मान लेकर गांव लौटने पर निर्मला देराजश्री का ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सम्मान किया। ग्रामीणों सहित परिवार के सदस्यों ने निर्मला को फूलमालाएं पहना कर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर छः न्याति ब्राह्मण महासंघ की तरफ से भी निर्मला का अभिनन्दन किया गया। संघ के तहसील अध्यक्ष आईदान पारीक ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने ब्राह्मण समाज और पूरे बीकानेर जिले के लिए गर्व की बात है। इस दौरान संघ तहसील उपाध्यक्ष रामनिवास पांडिया, सरपंच मोहनलाल स्वामी, ओमप्रकाश देराजश्री, सुनील देराजश्री, भंवरनाथ सिद्ध, रिछपालसिंह, विद्या बोहरा, प्रभावती देवी, प्रेमप्रकाश पुरोहित, बाबूलाल सुथार, संतोष जोशी, महेन्द्र देराजश्री, तिलोकनाथ, कालूनाथ सिद्ध, महावीर जोशी, बाबूलाल जोशी, सोहनदास, सोहननाथ आदि ग्रामीण मौजूद रहे। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निर्मला पत्नी दयाशंकर देराजश्री को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया था।