Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2024। सिंधी धर्मशाला में आज निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संत निरंकारी मंडल दिल्ली के मेंबर इंचार्ज, प्रचार व प्रसार प्रभारी महात्मा राकेश मुटरेजा ने कहा कि आत्मा की जिज्ञासा से परमात्मा मिल सकते है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जन्म ईश्वर भक्ति करने के लिए हुआ है और जो भक्ति करता है उसका जीवन सुखमय बन जाता है। इसलिए सतगुरू संपूर्ण संसार का कल्याण चाहता है। उन्होंने कहा कि नजरिया बदलने का नाम ही ब्रह्मज्ञान है और ब्रह्मज्ञान से ही मनुष्य निज रूप को जान लेता है इसके लिए अहंकार का त्याग करना जरूरी है। इस दौरान मंडल की ब्रांच प्रमुख विमला चौधरी ने कहा कि मुझे दो सुख मिले तो पड़ौसी को चार सुख मिले इस ऊंची अवस्था का नाम ही भक्ति है। चौधरी ने बताया कि मंडल मानव सेवा के साथ विश्व कल्याण के लिए समर्पित है। मिशन द्वारा रक्तदान, ब्लड बैंक का गठन, नेत्र जांच शिविर, पेड़ पौधे लगाना, स्वच्छता अभियान में मंडल का योगदान सराहनीय रहा है। इस दौरान सिंधी समाज के बच्चों ने भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। बड़ी संख्या में संत निरंकारी के सदस्य मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडल के महात्मा राकेश मुटरेचा ने की आध्यात्मिक चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संत निरंकारी मंडल का आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ सिंधी धर्मशाला में।