Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2026। मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से मंदिर ध्वज का पूजन और जसनाथ जी महाराज के गूंजते जयकारों के बीच ध्वज स्थापना, ये श्रद्धा व भक्ति को साकार करने वाला दृश्य गांव लिखमादेसर के प्रसिद्ध हंसोजी धाम में गुरूवार सुबह नजर आया। उत्साह के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में शामिल हुए।
विदित रहें क्षेत्र के प्रसिद्ध हंसोजी धाम लिखमादेसर में गुरू हंसोजी महाराज की मूर्ति प्रतिष्ठा का द्वितीय वार्षिक महोत्सव गुरूवार से प्रारंभ हुआ है। गुरूवार सुबह ध्वज स्थापना व पूजन के साथ समारोह प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में नव कुंडात्मक रूद्र महायज्ञ का आयोजन होगा, जो यज्ञाचार्य बृजमोहनजी के निर्देशन में संपन्न होगा। धाम के परिसर में ही 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन दंडी स्वामी जोगेन्द्राश्रम जी महाराज के सान्निध्य में उनके शिष्य दंडी स्वामी शिवेंद्र जी महाराज करेंगे। 25 जनवरी को पूर्णाहुति हवन के साथ महाप्रसादी व जसनाथ जी का रात्रि जम्मा आयोजित होगा। 25 जनवरी को ही सुबह 10.15 बजे यहां नवनिर्मित कथा/जागरण मंच व प्रवेश द्वार का उद्घाटन भामाशाह मोहनलाल सिंघी, पक्षीघर का उद्घाटन भामाशाह मालाराम ज्याणी जालौर, व नवनिर्मित 6 कमरों का भी विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन में निर्माणकर्ता भामाशाह सहित अनेक मौजिज अतिथि शामिल होंगे। दस दिवसीय समारोह परमहंस संत सोमनाथजी महाराज के सान्निध्य में महंत भंवरनाथ ज्याणी द्वारा आयोजित होगा। ग्रामीण उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों में जुटे है। वहीं कथा का प्रचार भी प्रारंभ कर दिया गया है। कथा में श्रीडूंगरगढ़ से भी महाराज शिवेंद्र के शिष्य परिवारों सहित अनेक श्रद्धालु शामिल होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ध्वज स्थापना के साथ प्रारंभ हुए अनुष्ठान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गूंज उठे श्री जसनाथ जी महाराज के जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधि विधान से ध्वज पूजन संपन्न किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ 10 दिवसीय मूर्ति प्रतिष्ठा समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजा अर्चना के साथ हुई ध्वज स्थापना।