Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-26 at 16.56.25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ बाजार अब बड़े शहरों के बाजारों जैसे भव्य व प्रोडक्ट की वैरायटी से भरपूर शौ रूम खुल रहें है। अब लहंगा चुन्नी, बरी बेस व वैवाहिक साड़ियों के लिए शहर के रानी बाजार में सोहनजी कटले के पास निकिता साड़ी सेंटर खुल गया है। सीधे उत्पादक फैक्ट्रियों और ब्रांडेड साड़ियों के प्रोडेक्शन हाऊस से ढेरों रेंज की साड़िया रखी गई है। वहीं शोरूम में प्रसिद्ध ब्रांड सहित विभिन्न वैरायटी के लहंगा चुन्नी व बरी बेस भी मिलेंगे। शो रूम के प्रोपराइटर राजेश सोनी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से ग्राहकों को लहंगा चुन्नी व बरी बेस के साथ वैवाहिक साड़ियों सहित विभिन्न प्रकार की साड़ियां लेने के लिए अब कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब पड़ौसी शहरों से भी बेहतरीन वैरायटी में वैवाहिक खरीददारी के लिए निकिता साड़ी हाऊस परफेक्ट ऑप्शन के रूप में क्षेत्र की जनता की सेवा मे उपलब्ध है। सोनी ने बताया कि ये शोरूम कलर, वैरायटी, क्वालिटी व क्वांटिटी में उच्च स्तरीय मानकों को पूरा करने वाला साबित होगा। वहीं सभी प्रकार के ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए बरी बेस व लहंगो का चयन किया गया है। मांग के अनुसार विभिन्न प्रकार के ऑप्शन ग्राहक को मिल सकेंगे।
शोरूम के प्रकाश ने बताया कि रानी बाजार में निकिता शोरूम का उद्घाटन 24 अप्रैल शुक्रवार को शुभ मुहुर्त में परिवार के वरिष्ठ दंपती से करवाया गया। राधेश्याम ढल्ला व गिन्नीदेवी ने सामूहिक रूप से फीता काटकर मंगलकामनाएं करते हुए आशीर्वाद दिया। विधि विधान से वैदिक पूजन संपन्न किया गया। इस दौरान पूरा ढल्ला परिवार व परिवार के शुभचिंतक और मित्रगण शामिल हुए। सभी ने साड़ियों की रेंज व लहंगो की वैरायटी की सराहना करते हुए शहर के बढ़ते बाजार में इसकी आवश्यकता बताई। दिनभर शहर के मौजिज लोगों का शो रूम पर तांता लगा रहा और बड़ी संख्या में महिलाएं निकिता साड़ी हाऊस पहुंच कर साड़ियां खरीदी करते हुए कलेक्शन की खूब तारीफ की। राजेश सोनी ने क्षेत्र वासियों से किसी बाहरी शहर से वैवाहिक शॉपिंग करने से पहले निकिता शोरूम का अवलोकन करने का आग्रह किया। जिससे क्षेत्रवासी स्थानीय शो रूम से विश्वास के साथ खरीददारी कर सकें। इससे ग्राहकों का समय व बेवजह होने वाला खर्च भी बच सकेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिवार के वरिष्ठ दंपत्ती ने फीता काटकर किया शो रूम का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शो रूम में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची और स्टॉक की सराहना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लहंगा चुन्नी, बरी बेस, वैवाहिक साड़ियां व फैन्सी साड़ियों का भारी स्टॉक है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रानी बाजार में खुला निकिता साड़ी हाऊस, भव्य उद्घाटन में शामिल हुआ पूरा परिवार।