Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2025। गांव पूनरासर में संत पालोजी महाराज मंदिर में लगने वाला दो दिवसीय मेला आज रक्तदान शिविर के साथ संपन्न हुआ। रात मंदिर प्रांगण में शबद बाणी और अग्निनृत्य के साथ जागरण संपन्न हुआ। सुबह हवन पूजन के साथ 550 वर्ष पुरानी पालोजी महाराज की गुदड़ी दर्शन के लिए निकाली गई। सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए व पालोजी महाराज के खूब जयकारे लगाए। शनिवार सुबह श्रीबजरंग बली जनकल्याण विकास समिति के बैनर तले मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। 80 उत्साही युवा रक्तदाताओं ने रक्तदान किया व पीबीएम की टीम ने रक्त संग्रहण किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाता युवाओं का सम्मान किया गया। शिविर व्यवस्थाओं में सहयोगी रहें मनफूल नाथ, जैसाराम गोदारा, भिंवनाथ सिद्ध, नोरंगनाथ व मित्र मंडल सेवा समिति का सभी ने आभार जताया। शिविर में रीड़ी से सक्रिय युवा पूरनाथ सिद्ध व बींझासर से भागीरथ भूकर युवाओं के साथ रक्तदान करने पहुंचे जिनका आयोजकों ने सम्मान किया। यहां रक्तदाताओं का प्रोत्साहन बढ़ाने करने भाजपा के मांगीलाल गोदारा, रामनिवास गोदारा, रामदेव भादू, जगदीश पारीक, ओंकार नाथ पहुंचे। गांव के युवाओं ने बढ़चढ़ कर शिविर व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं दी। महंत प्रेमनाथजी ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालोजी महाराज की गुदड़ी के दर्शन किए श्रद्धालुओं ने, लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालोजी की गुदड़ी के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी रक्तदाताओं का किया सम्मान, अतिथियों ने किया प्रोत्साहित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भक्ति के साथ अग्नि नृत्य का हुआ आयोजन।