Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2025। गुरूवार रात को क्षेत्र के गांव कितासर भाटियान व बिदावतान में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। ढोलियों के मोहल्ले में नलकूप खराब होने के कारण घरों में पेयजल आपूर्ति से जूझ रहें ग्रामीणों ने समाधान करवाने की मांग की। चौपाल में उपस्थित पीएचईडी के सहायक अभियन्ता कैलाश वर्मा को शीघ्र समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। मित्तल ने पंचायत में आंगनबाड़ी केन्द्र-बी के जर्जर भवन की मरम्मत हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को समन्वय से शीघ्र नियमानुसार मरम्मत करवाने या नकारा घोषित किए जाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में संचालित समस्त कार्यालयों के राजकीय भवनों की स्थिति का सर्वे करवाकर जर्जर भवनों के संबंध में आवश्यक कार्यवाई किए जाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कितासर भाटियान व कितासर बिदावतान दोनों ग्राम पंचायतों की विद्युत आपूर्ति लाईन एक साथ होने पर किसी एक जगह से शट-डाउन की स्थिति में दोनों ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या से अवगत करवाया। इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारी को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत कार्यालय के आगे विद्युत सप्लाई लाईन के ढीले तारों तथा स्कूल में कम वोल्टेज के कारण पंखे, मोटर आदि बिजली उपकरणों में आने वाली समस्या के निस्तारण के भी निर्देश विभाग को दिए गए। देर रात तक चली चौपाल में उपखण्ड अधिकारी ने ग्रामवासियों से प्राप्त परिवादों को संपर्क पोर्टल पर अपलोड करवाकर संबंधित विभागों से नियमानुसार निस्तारण करवाने का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया।