Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2024। विदेश में पढ़ाई पूरी करने को लेकर युवाओं के आजकल खासा क्रेज नजर आ रहा है। कई बार युवाओं की रुचि को सही मार्गदर्शन के अभाव में भटकाव की और पहुंचते हुए भी देखा जाता रहा है। ऐसे में कस्बे के लैंगवेज ट्री इंग्लिश एकेडमी में 12वीं पास युवाओं के लिए 28 जनवरी को रविवार सुबह 10 बजे अति उपयोगी “शिक्षा में अंतर्राष्ट्रीय अवसर” निःशुल्क सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। एकेडमी के राज सर ने बताया कि सेमिनार में आईआरएस इंटरनेशनल एज्युकेशन के डायरेक्टर व इंटरनेशनल मेडिकल स्कूल कजाकिस्तान के कमर्शियल डायरेक्टर डॉ.विकास चौधरी का मार्गदर्शन प्रतिभागियों को मिलेगा। चौधरी विदेश में शिक्षा के आयामों पर विस्तार से जानकारी देंगे व विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के हित मे एकेडमी द्वारा अनेक उपयोगी आयोजन करवाए जाते रहें है। एकेडमी में अंग्रेजी बोलने संबंधी विभिन्न कॉर्स करवाए जाते है और यहां अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए अंग्रेजी विषय को लेकर कोई झिझक नहीं रहती है।