Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evening
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

विहिप प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जोशी को, लालसिंह को बने नगर अध्यक्ष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड व नगर की बैठक बुधवार रात एनवीपी कार्यालय में जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्यामसुंदर जोशी को दी गई वहीं नगर अध्यक्ष के पद पर लालसिंह को दायित्व सौंपा गया। परिषद के संरक्षक भंवरलाल दुगड़ ने बताया कि उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें प्रखंड कार्यकारिणी में अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष पद पर अशोक नाई, मंत्री दीपक सेठिया, गौरक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, सत्संग प्रमुख तिलोक प्रजापत, धर्म जागरण प्रमुख अशोक बैद, प्रशासन प्रमुख फतेहसिंह को चुना गया। वहीं नगर कार्यकारिणी में अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष पूर्णमल स्वामी, मंत्री मनीष नौलखा, गौरक्षा प्रमुख मुकेश प्रजापत, प्रशासन प्रमुख सुनील पीढ़ीवाल को नियुक्त किया गया। बैठक में जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत भी शामिल रहें। इस दौरान जिला पदाधिकारियों ने गत वर्ष विहिप द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए मनाए गए समारोह की सराहना की। वहीं नगर व प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्यों को दायित्व देते हुए आगामी कार्यकाल में सनातन के लिए निष्ठापूर्वक सेवा देने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रखंड व नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर किया सम्मान।

नर नारायण सेवा संस्थान ने लगाए 250 पौधे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नर नारायण सेवा संस्थान श्रीडूंगरगढ़ के संस्थापक ने बताया की संस्थान ने सेवा आयाम के तहत प्रकृति के प्रति दायित्व निभाने के उद्देश्य से 250 पौधे लगाकर पौधारोपण अभियान प्रारंभ किया है। सेवादारों ने नीम, पीपल, शीशम, अशोक सहित अनेक प्रकार के पौधे बीदासर रोड, सेवाधाम प्रांगण, गुसाईंसर गौशाला, काली मंदिर बिग्गाबास, करणी माता मंदिर प्रताप बस्ती, रेलवे स्टेशन के आस पास पौधारोपण कर लोहे की जाली से घेर कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था भी की। कुछ पौधे आमजन को उनके घरों में लगाने को भी दिए गए। पौधारोपण अभियान में सेवादार आनंद जोशी, नंदकिशोर नाई, संदीप कायल, श्याम व्यास, गणेश शेखावत, श्याम गिरी, राजू स्वामी, इंद्रसिंह राजपूत, किशन सारस्वत सहित मोमासर बास मित्र मंडली के सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी। इन पौधों की देखभाल भी इस टीम द्वारा की जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नर नारायण सेवा संस्थान द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, लगाए 250 पौधे।

श्रीकृष्ण गौशाला में लगाए 51 पौधे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्यमंत्री सघन पौधारोपण अभियान के तहत गुरूवार को पशुपालन विभाग व गौशाला के संयुक्त तत्वाधान में श्रीकृष्ण गौशाला में 51 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने गौशाला समिति परिवार को पौधों का संरक्षण करने की बात कही। इस दौरान ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ उत्तमसिंह भाटी, डॉ दीनू खां भी शामिल हुए। इस दौरान उदयसिंह, सुमित पूनियां, मनोज राठी, मनीष राठी, ओमप्रकाश मालपानी, संतोष आंवला, मांगीनाथ सहयोगी बने। गौशाला समिति सदस्यों ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकृष्ण गौशाला परिसर में लगाए 51 पौधे।

जिला स्तरीय कमेटी का गठन, जिला कलेक्टर होंगे अध्यक्ष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना तथा परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के आदेशों के क्रम में हिट एंड रन मामलों में दुर्घटना पीड़ित के प्रतिकर के लिए जिला मजिस्ट्रेट नम्रता वृष्णि ने आदेश जारी कर जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति का गठन ‘टक्कर मारकर भागना मोटर यान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2022’ के नियम 11 के तहत की गई है। आदेशानुसार समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर होंगे तथा दी ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ व्यवसाय प्रबंधक सदस्य सचिव होंगे। इसके अतिरिक्त समिति में जिला पुलिस अधीक्षक, सभी उपखंड अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, क्षेत्रीय एवं जिला परिवहन अधिकारी तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सदस्य होंगे। आदेशानुसार समिति के सदस्य सचिव द्वारा प्रत्येक तीन माह में कम से कम एक बार समिति की बैठक आयोजित करवाई जाएगी तथा इस स्कीम की मासिक एवं त्रैमासिक रिपोर्ट सहित अन्य सूचना जिले की वेबसाइट एवं परिवहन विभाग तथा संबंधित को प्रेषित करने के लिए जिला परिवहन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।