Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2022। सड़क दुर्घटनाओं के लिए राज्य सरकार ने श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर हाइवे को रेड जॉन में रखा है। ऐसे में सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में घायलों तक त्वरित राहत पहुंचाने के लिए जिले पहली 108 बाईक एम्बुलेंस श्रीडूंगरगढ़ को प्रदान की गई है। एम्बुलेंस के पहुंचने तक बाईक एम्बुलेंस पर तैनात नर्सिंग कर्मी घायलों को प्राथमिक उपचार देकर उनकी जान बचाने का कार्य करेगा। इस बाईक एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर, इंजेक्शन, पट्टी, कॉटन सहित प्राथमिक उपचार की सभी सामग्री उपलब्ध रहेगी। आपातकालीन प्रबंधन और अनुसंधान संस्थान के जिला प्रभारी अंकुश तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाले हादसों की संख्या अधिक होने के कारण राज्य सरकार द्वारा बीकानेर जिले में पहली 108 बाईक एम्बुलेंस श्रीडूंगरगढ़ तहसील को प्रदान की गई है। ताकि हादसे में घायलों को त्वरित ईलाज मिल सके। तंवर ने बताया कि 108 बाईक एम्बुलेंस का चालक नर्सिंग स्टाफ ही होगा। जैसे ही 108 पर दुर्घटना का कॉल आएगा। तो ये 108 बाईक एम्बुलेंस दुर्घटना स्थल पर पहुंचेगी और नर्सिंग स्टाफ द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार शुरू किया जाएगा। हादसे में मामूली चोटिल घायलों का इलाज इस बाईक एम्बुलेंस के माध्यम से हो सकेगा। कस्बे की कई तंग गलियों में जहां एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती है वहां भी ये बाईक एम्बुलेंस पहुंच कर पीड़ित की मदद कर सकेगी