Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-10-04 at 17.08.01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

वायुसैनिक का किया सम्मान, 20 सालों की गरीमामयी सेवा पर अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सूडसर का अपनी 20 सालों की गरीमामयी सैन्य सेवा पूर्ण कर गांव लौटा एवं इस मौके पर ग्रामीणों ने उत्साह के साथ अभिनंदन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूडसर निवासी दौलतराम भादू 28 सितम्बर 2004 को भारतीय वायु सेना में चयनित हुए थे एवं 30 सितम्बर को सेवानिवृत हुए है। भादू गुरूवार को सेवानिवृत होकर गांव पहुंचे तो गांव के तेजा मंदिर में उनका अभिनंदन किया गया। यहां से ग्रामीणों ने जूलूस के साथ भादू को सूडसर कुंआ चौपाल, ग्रामोत्थान स्कूल, मैन बाजार, गोगामेडी होते हुए स्वागत जुलूस निकाला एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर वायुसेना में सार्जेंट पद से सेवानिवृत हुए भादू ने सभी का आभार जताया एवं सेवानिवृति के बाद गांव के सामाजिक कार्यों में सक्रियता की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दौलतराम भादू का ग्रामीणों ने किया स्वागत सम्मान, सामाजिक कार्याें में सक्रियता की जताई ईच्छा।

पदोन्नति पर दी बधाई के साथ विदाई दी ग्रामीणों ने।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्युत विभाग के ऊपनी कार्यालय में कार्यरत राजेश रोशन ने 10 वर्ष सेवाएं दी है। उनका सहायक अभियंता पर पदोन्नति के साथ पदस्थापन महाजन उपखण्ड में होने पर शुक्रवार को ऊपनी कार्यालय में विदाई समारोह गया। यहां कर्मचारियों व अधिकारियों ने फूल मालाएं पहना कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान नरेंद्र सोनगरा, सुनील स्वामी, रामकिशन, सूर्यप्रकाश विनोद आदि मौजूद रहे। जोधपुर विद्युत श्रमिक संघ बीकानेर के संयुक्त महामंत्री पप्पू लाल कुमावत ने बताया कार्यक्रम में कार्मिकों के साथ-साथ अनेक किसान व ग्रामीण भी शामिल हुए। किसानों ने उनके लिए बाजे बजवाए व साफा पहना कर सम्मान किया। सक्रिय किसान रत्तिराम गोदारा ने बताया कि एक दशक सेवाएं देने से रोशन परिवार के सदस्य की तरह हो गए थे। ग्रामीणों ने फुलमालाएं पहना कर उनका सम्मान किया। इस मौके पर लक्ष्मणराम, मालाराम, भंवराराम, हनुमानाराम, सीताराम सहित अनेक गांवों के किसान मौजूद रहे। बता देवें वे कर्मचारी संगठन में भी खासे सक्रिय रहते है व कर्मचारी हित में भी लगातार आवाज उठाते रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सहायक अभियंता राजेश रोशन को दी बधाई के साथ दी विदाई।