Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-10-01 at 22.49.07
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

जयपुर में सीएम से मिले सुथार, सीएम ने दी सीख।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके आवास पर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए सभी को अंत्योदय की भावना से कार्य करने की सीख दी। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है, जन-जन तक विकास और अवसर पहुंचाना।
सिद्ध ने किया प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत, सराही डेयरी की व्यवस्थाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बुधवार को बीकानेर दौरे पर रहें और बीकानेर जाते हुए वे मार्ग में नेशनल हाइवे पर स्थित थार डेयरी पर रूके। डेयरी संचालक व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य कुंभनाथ सिद्ध साफा पहना कर उनका अभिनंदन किया। सिद्ध ने बताया कि राठौड़ ने डेयरी का अवलोकन व डेयरी उत्पादों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डेयरी परिसर की साफ सफाई व पेड़ पौधों को देखकर प्रसन्नता जताते हुए डेयरी व्यवस्थाओं की सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेशाध्यक्ष का कुंभनाथ सिद्ध की अगुवाई में किया अभिनंदन।

जयपुर में हरिराम व हेतराम ने दी डोटासरा को बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस के पीसीसी सदस्य हरिराम बाना व रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ आज जयपुर पहुंचे। जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के जन्मोत्सव समारोह में शामिल हुए व उन्हें फुल भेंट कर बधाई दी। जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग व जिले के अन्य कांग्रेसी यहां मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरिराम बाना व हेतराम जाखड़ सहित जिले के कांग्रेसी नेताओं ने जयपुर पहुंच कर दी डोटासरा को बधाई।

अंजू पारख ने जयपुर पहुंचकर दी डोटासरा को बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेता प्रतिपक्ष व सेवा दल की जिलाध्यक्ष अंजू पारख बुधवार को जयपुर पहुंची और पूरी कांग्रेस टीम के साथ प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान विभिन्न स्थानों के कांग्रेसी नेता उनके साथ रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने जयपुर पहुंच कर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ दी डोटासरा को बधाई।