Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-16 at 21.08.58
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कल से शुरू होंगे सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम, मोमासर मंडल की बैठक संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को मोमासर मंडल की कार्यशाला का आयोजन शाम को गांव के भोमियाजी मंदिर में मंडल अध्यक्ष नरेश मोट की अध्यक्षता में किया गया। मोट ने बताया कि बीकानेर देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया के निर्देशानुसार 17 सितंबर पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, पौधारोपण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुनना, पण्डित दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि, बूथ कार्यकर्ता बैठक के कार्यक्रमों के आयोजन किए जाने है। इस दौरान मोमासर मण्डल बैठक में युवा मोर्चा अध्यक्ष मोमासर मण्डल बजरंग प्रजापत, मण्डल उपाध्यक्ष जितेंद्र सैनी, मण्डल उपाध्यक्ष धनराज सोनी, सेवा पखवाड़ा के सह संयोजक संदीप सिंह मिंगसरिया, भागीरथ प्रजापत, सुंदरलाल भार्गव, पप्पू सिंह, पवन इंदौरिया, सत्यनारायण शर्मा, रमेश प्रजापत, रमेश शर्मा, सहीराम नोसरिया सहित अनेक भाजपा कार्यकता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर मंडल की बैठक संपन्न हुई, सेवा पखवाड़े के तहत आयोजन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

ठुकरियासर के युवा मिले रविंद्रसिंह भाटी से, की चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी से जयपुर में उनके विधायक निवास पर ठुकरियासर गांव के सक्रिय युवा पवन सारस्वत, नरेंद्र सिंह, राधे सैन, प्रेम भांभू ने मंगलवार को मुलाकात की। युवाओं ने अपने गांव और क्षेत्र के बारे में विस्तृत चर्चा की और क्षेत्र के बारे में जानकारी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर के युवा जयपुर में मिले विधायक रविंद्र सिंह भाटी से, क्षेत्र के बारे में चर्चा की।