Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 5 खास खबरें एक साथ, एक नजर में।

जमीन विवाद के मामले में छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान पर भाई, भाभी, भतीजों ने किया हमला, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जमीन के विवाद में छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान पर उसके सगे भाई, भाभी, भतीजों एवं दो अन्य ने हमला कर दिया एवं लाठियों से मारपीट की। क्षेत्र के गांव लालासर निवासी बीएसएफ जवान प्रवीण कुमार अहीर ने पुलिस को बताया कि उसका खेत लालासर की रोही में है एवं उस पर कब्जा करने की नियत से उसका भाई छैलूराम अहीर आए दिन झगड़ा करता है। 9 जून को वह अपने खेत को काश्त करवाने के लिए आया व मंगलवार सुबह खेत पहुंचा तो उसके भाई छैलूराम, भाभी बालादेवी, भतीजे संदीप, अपेश एवं दो अन्य महिलाओं ने एक राय होकर खेत में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया एवं गाली गलौज करते हुए उसके साथ लाठियों से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अणुव्रत समिति के चुनाव 29 जून को हुए निर्धारित, कार्यसमिति बैठक में लिया निर्णय।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ की कार्यसमिति बैठक मंगलवार को पारख प्लाजा स्थित अणुव्रत समिति कार्यालय में समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जून माह में समिति के चुनाव करवाने संबधी चर्चा करते हुए आगामी 29 जून को समिति के चुनाव करवाने को निर्णय लिया गया। चुनाव के लिए सर्वसम्मति से सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश स्वामी को चुनाव अधिकारी एवं शिक्षाविद करणीसिंह बाना को अतिरिक्त चुनाव अधिकारी सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। समिति मंत्री एडवोकेट रणवीरसिंह खिची ने बताया कि चुनाव से 15 दिन पहले मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा एवं 3 दिनों में मतदाता सूची पर आक्षेप सुने जाएगें। 29 जून को साधारण सभा बैठक में गत कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा एवं इसे पारीत करने के पश्चात आगामी दो वर्षों के लिए अध्यक्ष का निर्वाचन किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अणुव्रत समिति बैठक में चर्चा करते समिति कार्य कारिणी सदस्य।

हनुमान धोरा मंदिर में लगे दो नए झुले, बड़ी संख्या में पहुंच रहे है श्रृद्धालु।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के हनुमान धोरा मंदिर प्रांगण में श्रृद्धालुओं द्वारा लगातार विभिन्न संसाधनों की उपलब्धता की जा रही है। पुजारी श्रीभगवान सिखवाल ने बताया कि ऐलनाबाद के श्रृद्धालु पवन कुमार पुत्र वीरसिंह दर्जी द्वारा अपने पौत्र-पौत्री के जन्मदिन उपलक्ष्य में मंदिर प्रांणण में एक नया झुला व हेमासर के कोडाराम खांतड़िया ने एक झूला लगवाया है। इन झुलों के लगने के बाद बच्चों, महिलाओं में खासा उत्साह है। वहीं मंगलवार को मंदिर प्रांगण में बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया एवं बड़ी संख्या में श्रृद्धालु धोक लगाने पहुंचें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मंदिर प्रांगण में लगाए गए दो नए झुले।

पूनरासर धाम जगमगाया हाईमास्क लाइट से, ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रसिद्ध पूनरासर बालाजी धाम में ग्रामीणों की मांग पर विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा विधायक कोष से हाईमास्क लाईट लगवाई गई है। करीब पांच लाख रुपए की लागत से स्थापित इस हाईमास्क लाईट लगाने का कार्य पूर्ण हो गया है एवं मंगलवार रात बाबा के जयकारों के साथ लाईट को शुरू किया गया। मंदिर प्रांगण के पास चौक पर लगाई गई इस लाईटसे ग्रामीणों को रात भर सुरक्षा का माहौल मिलेगा एवं मंदिर प्रांगण में आने वाले श्रृद्धालुओं को भी खासी राहत मिलेगी। लाईट शुरू करने के दौरान ग्रामीण एवं भाजपा देहात मंडल महामंत्री जगदीश पारीक, नत्था नाथ सिद्ध, रामेश्वर नाथ टांडी, आसाराम मेघवाल, पोकर मेघवाल, रूपाराम नाई, बजरंग लाल शर्मा, हरिदास स्वामी, ओंकार नाथ सिद्ध सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे एवं विधायक का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में लगी हाई मास्क लाईट, ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार।

दुसारणा गौशाला में किया तरबूज भंडारा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुसारणा गांव की श्रीकृष्णा गौसेवा समिति गौशाला में मंगलवार को तरबूज भंडारा आयोजित किया गया। गौशाला से जुड़े मालाराम धामू की पौत्री अंकिता सुथार के जन्मदिन अवसर पर गौशाला में 15 मण तरबूज गौसेवा में अर्पित किए गए। गौशाला सदस्यों ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुसारणा की गौशाला में किया गया तरबूज भंडारा।