Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
eveee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितम्बर 2024। आज की न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की पांच खास खबरें एक साथ।

मोदी के सपनों का भारत बनेगा कौशल प्राप्त युवाओं से, राज्य मंत्री ने किया अवलोकन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितम्बर 2024। भारत को विकसीत देश बनाने का जो सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है वह साकार करने का जिम्मा इस देश के युवाओं को उठाना होगा एवं अपना कौशल बढ़ा कर देश की उन्नती में अपनी भागीदारी निभानी होगी। यह बात कही राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने और मौका था श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के अंजनी काम्पलेक्स में चल रहे पीएम विश्वकर्मा योजना के ट्रेनिंग सेंटर के आक्समिक निरीक्षण का। सुथार ने सेंटर में कौशल प्राप्त कर रहे युवाओं को संबोधित करते हुए सेंटर में अप्रशिक्षित युवा के प्रवेश एवं हुनरमंद कारीगर का निकास होने से ही सेंटर की एवं कौशल प्राप्ति के कोर्स की उपयोगिता होने की बात कही। उन्होने सेंटर से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इस सेंटर के माध्यम से निकलने वाले हुनरमंद कारीगरों से क्षेत्र के आम जन को लाभ मिलने की बात कही। सुथार ने सेंटर के निरीक्षण कर विभिन्न आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए एवं इस दौरान सेंटर के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होने सेंटर की कार्य गतिविधियों के बारे में बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कौशल प्रशिक्षण केन्द्र में युवाओं से रूबरू होते राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार।

ओपन बोर्ड से परीक्षा देने वाले क्षेत्र के 439 विद्यार्थियों को परिणाम हुआ जारी, देखें यहां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे प्रदेश में दसवीं एवं बारहवीं की परिक्षाओं को सुगम एवं प्रत्येक व्यक्ति के लिए सहज उपलब्धता करवाने के लिए ओपन बोर्ड जयपुर द्वारा इस वर्ष आयोजित बोर्ड परिक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। ओपन बोर्ड के नोडल सेंटर राउमावि के प्राचार्य डा मनीष सैनी ने बताया कि जयपुर में एक समारोहपूर्वक घोषित किया गया। जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में मंत्री मदन दिलावर ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। डा सैनी ने बताया कि इस बार श्रीडूंगरगढ़ सेंटर पर कक्षा 10 में 238 विद्यार्थियों ने एवं 12वीं में 201 विद्यार्थियों ने ओपन बोर्ड की परीक्षा दी थी। जिनका परिणाम घोषित कर दिया गया है एवं संबधित विद्यार्थी अपने रोल नम्बर को नीचे दी गई वेबसाईट पर डाल कर अपना परिणाम देख सकते है। – https://rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos/publish_result

धरने को हुए दस दिन, किसानों ने लगाए नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सूडसर में लग रहे अवाड़ा कम्पनी के सौलर प्लांट पर स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग पर प्लांट पर चल रहा किसानों के धरने को बुधवार को दस दिन हो गए है। किसान राहत संघर्ष समिति के बैनर चल रहे इस धरने पर दसवें दिन जसराम खोड, जेठाराम भादू, गिरधारी भादू, जगदीश भादू, रामचंद्र भादू, महेंद्र सिंह, काशीराम खोड, सूरजाराम भादू, भागीरथ खोड, जेठाराम भादू, मुन्नीलाल भादू, हनुमानाराम भादू, पूर्णाराम भादू, भंवरलाल भादू, रामलाल भादू, जीयाराम सेरडिया, हनुमानाराम भादू, रेवंतराम भादू, राजू भादू, कालूराम भादू, श्रवण भादू, बजरंग भादू, श्रीराम भादू, पेमाराम भादू आदि किसान मौजूद हुए एवं कम्पनी के खिलाफ नारेबाजी की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर में धरने को हुए दस दिन।

बच्चों को समझाई जीवन की चुनौतियों से पार पाने की सीख।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव मोमासर में चल रही प्रतियोगिता में बतौर अतिथि खिलाड़ी के रूप में अंतराष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेटर कृष्णा लक्ष्मण सातपुते भी शामिल हो रहे है। महाराष्ट्र के निवासी सातपुते आईसीसी द्वारा आयोजित CRIIIO Cup 2019 की विजेता भारतीय टीम के सदस्य भी रह चुके है। श्रीडूंगरगढ़ आए सातपुते बुधवार को कस्बे में इंग्लिश स्पोकन क्लासेज, लैंग्वेज ट्री एकेडमी में छात्रों से रूबरू हुए। इस मौके पर सातपुते ने बच्चों को जीवन की चुनौतियों से पार पाने सीख देते हुए पढ़ाई के साथ साथ खेल खेलने की प्रेरणा दी। अंर्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को अपने बीच में देख कर विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखा एवं बच्चों ने उनसे उनके जीवन के बारे में कई प्रश्न पूछे। एकेडमी डायरेक्टर राज सर ने सातपुते का स्वागत किया। और एक साधारण परिवार से उठ कर जीवन में सफलता का लंबा सफर करने वाले सातपुते के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों से रूबरू होकर उनके सवालों का जवाब देते अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेटर सातुपति।

गांव बिग्गा से रवाना हुआ सालासर के लिए संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्मस्थलों की पदयात्रा के दौर में बुधवार को गांव बिग्गा से सालासर बालाजी के लिए पैदल यात्रियों के लिए गाजे बाजे के साथ रवाना हुआ। मंगलवार सुबह संघ तापड़िया बास में स्थित हरिराम जी के मंदिर से रवाना हुआ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने संघ में शामिल जातरूओं का अभिनंदन करते हुए सुखद यात्रा की कामना की। संघ रवानगी पर जूलूस निकाला गया, जिसमें शामिल डीजे के गानों पर युवाओं ने नृत्य किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा से नाचते गाते रवाना हुए सालासर पैदल यात्री।