Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

एमए में प्रवेश व बीए के दूसरे व तीसरे साल की फीस जमा करवाने की तिथियां बढ़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में स्नात्तकोत्तर एमए में प्रवेश के लिए ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 21 अगस्त 2023 कर दी गई है। वहीं बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष में फीस जमा कराने की तिथि में भी वृद्धि कर दी गई है। ऑनलाईन प्रवेश नोडल प्रभारी अमित तंवर ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं करवाई है वे अब 21 अगस्त तक फीस जमा करवा सकेंगे।
छात्राओं को स्कूटी के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में छात्राओं के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ के प्राचार्य महावीर नाथ ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय मोमासर, राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ की रजिस्ट्रर्ड आईडी से ऑनलाईन आवेदन भरकर छात्राएं अब 16 अगस्त तक आवेदन कर सकती है। आवेदन के लिए पोर्टल अब 16 अगस्त को बंद होगा और सभी योग्य छात्र छात्राएं छात्रवृत्ति एंव स्कूटी योजना में संबंधित दिशा निर्देश के अनुसार अच्छी तरह से अध्ययन कर आवेदन करें।