Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee-300x223
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

योग कार्यक्रम में अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने की सहभागिता
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वर्ण जयंती स्टेडियम, झुंझुनूं में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया तथा उपस्थित जनसमूह को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री सुथार ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाती है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ जीवन का आधार है तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने एवं नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौशाला में हुआ योगाभ्यास, गौसेवा का लिया संकल्प
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र के ग्रामीणों ने गौशाला पहुंचकर सामूहिक योगाभ्यास किया तथा नियमित रूप से समय निकालकर गौशाला में योग करने और गौसेवा करने का संकल्प लिया। गौशाला के सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि गौशाला में प्रतिदिन कई लोग भ्रमण के लिए आते हैं और योगाभ्यास भी करते हैं। योग दिवस एवं पितृ दिवस के अवसर पर दिल्ली निवासी श्रीमती लीला देवी, धर्मपत्नी सेठ गोपाल मोहता ने गौशाला की गौमाताओं को एक कट्टा मूंग चूरी का भोग लगवाया।

रेल मंत्री से मिले विधायक सारस्वत, श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन के विकास की उठाई मांग
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के विकास एवं क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार संबंधी मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 114 वर्ष पुराने रेलवे स्टेशन के अमृत भारत योजना के तहत पुनर्निर्माण, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, एस्केलेटर, दोनों प्लेटफॉर्मों पर शेड एवं बैठने की बेहतर व्यवस्था, शुद्ध पेयजल सुविधा तथा बीकानेर-जयपुर-सवाईमाधोपुर रेल सेवा को नियमित रूप से संचालित करने की मांग रखी। इसके अलावा बीकानेर-बांद्रा रेल सेवा को चूरू तक तथा बीकानेर-हरिद्वार रेल सेवा को ऋषिकेश तक विस्तारित करने का आग्रह किया। रेल मंत्री ने ज्ञापन पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल को मारू ने दिए चार ज्ञापन, आमजन के लिए उठाई मांग
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेल सेवा संघर्ष समिति ने तोलाराम मारू ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। उन्होनें लूणकरण से कालू गुसांईसर वाया श्रीडूंगरगढ़, रीड़ी, बाना, सुजानगढ़ तक पटरी डालने, बीकानेर वाया नापासर, सूडसर, श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर से जयपुर रेल सेवा शुरू करने, रतनगढ़ से फतेहपुर तक 30 किलोमीटर तक रेल पटरी बिछाने, ट्रेन नम्बर 04723/04724 बीकानेर से गोहाटी वाया श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़ सीकर, रिंगस, जयपुर, गोविन्दपुरी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, रंगिया को पुन: संचालन करने के लिए चार ज्ञापन दिए।