Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2025। पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नवनियुक्त 51 बीएलओ व 4 सुपरवाईजर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान ने निर्वाचन कार्य का महत्व बताते हुए सभी संमभागियों से निर्वाचन संबंधी समस्त कार्य गंभीरता पूर्वक करने की प्रेरणा दी। बीएलओ सुपरवाइजर प्रशिक्षण में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के नवनियुक्त 51 बीएलओ एवं 04 सुपरवाइजर शामिल हुए। कार्यशाला में बीएलओ को उनके कार्य कर्तव्य एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बीएलओ को फार्म संख्या 6, 6 क, 7 एवं 8 के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया, साथ ही बीएलओ एप्प एवं वी एच ए एप्प के बारे में बताया गया। डी एल एम टी पवन कुमार माली, ए एल एम टी मनीष कुमार सैनी, नौरतमल शर्मा, सहीराम भामू एवं श्रवण कुमार मोटसरा द्वारा ट्रेनिंग का संचालन किया गया। संभागी रजिस्ट्रेशन आदि कार्य पूरब चन्द एवं ओम प्रकाश सारण द्वारा संपादित किया गया।