Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.06 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2026। क्षेत्र के ग्राम बरजांगसर में ग्रामीणों की मांग पर नया ट्यूबवेल बनकर तैयार हो गया है, जिससे गांव की पेयजल आपूर्ति को मजबूती मिलेगी और ग्रामीणों को राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने यह मांग विधायक ताराचंद सारस्वत के समक्ष रखी थी, जिस पर विधायक ने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया था। ट्यूबवेल का निर्माण पूरा होने पर ग्रामीणों ने विधायक सारस्वत का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए अपना वादा पूरा किया है। विधायक सारस्वत ने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र में पेयजल सहित विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।