Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2026। ग्राहकों की सेवा एवं देश के नागरिकों का आर्थिक उत्थान ही एसबीआई का लक्ष्य है एवं इस लक्ष्य की पूर्ति करते हुए देश का सबसे बड़ा बैंक बनने का गर्व हासिल किया गया है। यह बात कही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम सौम्यरंजन साहू ने और मौका था श्रीडूंगरगढ़ में एसबीआई की घूमचक्कर ब्रांच के नए परिसर के लोकार्पण का। एसबीआई पूर्व में जहां आशीष होटल के पास संचालित हो रही थी वहीं अब तहसील कार्यालय के पास नए परिसर में शिफ्ट कर दी गई है। पूर्णतया सुसज्जित नई ब्रांच का लोकार्पण मंगलवार को समारोहपूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि डीजीएम सौम्यरंजन साहू, एजीएम अभिषेक माथुर, एजीएम सुजीत सुमन, चीफ मैनेजर केके पारीक, विकास कामरा, सुधीर कुमार, एसबीआई ऑफिसर्स एसोसीएशन के रीजनल सेक्रेटरी रूपेश शर्मा, रीजनल डिप्टी सेक्रेटरी राकेश ओला, श्रीडूंगरगढ़ मुख्य शाखा प्रबंधक गौतम कुमार, मुकेश कुमार, बनवारी सुथार, अजयपाल राव आदि अतिथि रूप में मौजूद रहे। घूमचक्कर ब्रांच मैनेजर दिपक कुमार, घनश्याम सुथार, सुनील कुमार, पूनम भादू, शालीनी ने अतिथियों का साफा पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर सम्मानित ग्राहकों के रूप में मौजूद रहे महेन्द्र सैनी, कैलाश सिहाग, सीताराम बाना, सीताराम भादू, धर्मेन्द्र बाना, चांदराम चाहर, धूड़ाराम गोदारा, मुखनाथ सिद्ध पूनरासर, एडवोकेट राजूराम जाखड़, रणवीरसिंह खींची, गोवर्धन खिलेरी, वेदप्रकाश आसोपा आदि का सम्मान भी बैंक द्वारा पौधा देकर किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने एसबीआई से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उच्चाधिकारियों को सूचित करने की बात कही एवं बैंक से जुड़ाव रख कर व्यापार को और अधिक आगे बढ़ाने की बात कही।