Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
WhatsApp Image 2023-10-08 at 8.56.39 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2023। क्षेत्र के गांव बेरासर और बनिया में नए 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन बनाने की स्वीकृति निगम ने जारी कर दी है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि अनेक प्रयासों के बाद आखिरकार सरकार ने स्वीकृति जारी कर दी है जिससे हजारों उपभोक्ताओं को बिजली समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। महिया ने बताया कि बेरासर व बनिया क्षेत्र के ग्रामीणों की लम्बे समय से ये मांग थी और ये ग्रामीण व किसान वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से परेशान थे। इस पर स्थानीय अधिकारियों से जीएसएस निर्माण से संबंधित रिपोर्ट एवं प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाये गये। जिस पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार जोधपुर डिस्कॉम ने नये 33/11 केवी जीएसएस की स्वीकृति जारी कर दी है। विधायक ने कहा कि अब इस जीएसएस के निर्माण हेतु भूमि आवंटन व टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करवाने का प्रयास किया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को बिजली समस्याओं से निजात मिल सकें। इस जीएसएस की स्वीकृति पर विधायक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी का आभार जताया है।