Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 15 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ के युवा एडवोकेट निखिल पारीक को पारीक समाज, मुंबई की नवगठित कार्यकारिणी समिति (2026-2029) में सचिव का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। पारीक समाज मुंबई की नई कार्यकारिणी में घनश्याम पारीक को चेयरमैन, सुरेश जोशी को अध्यक्ष, कमल पारीक को कोषाध्यक्ष व श्रीडूंगरगढ़ के एडवोकेट निखिल पारीक को सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं प्रतीक पारीक को जॉइंट सेक्रेटरी, दामोदर पारीक को जॉइंट कोषाध्यक्ष तथा जगदीश पारीक को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में मनोहर पारीक, निर्मल पारीक, अर्जुन पारीक एवं तोलाराम पारीक को विभिन्न दायित्व तथा कैलाश पारीक को वाइस सेक्रेटरी बनाया गया है। विद्याधर पारीक को पीआरओ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा किशन पारीक, विश्वेश्वर पारीक, कमल जोशी, कमल पारीक, कमल व्यास, पंकज बोहरा, पुरुषोत्तम पारीक, रामप्रसाद पारीक, अमित पुरोहित, विनोद पाण्डिया, प्रकाश पारीक, दिनेश पाण्डिया, विनोद पुरोहित, हरिप्रकाश बोहरा, सुरेश पारीक, पवन पुरोहित, सीताराम पारीक, रमेश पारीक, जगदीश पारीक एवं सुनील पुरोहित को भी कार्यकारिणी में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।निखिल पारीक के मुंबई जैसे महानगर में पारीक समाज की कार्यकारिणी में सचिव पद पर नियुक्त होने पर श्रीडूंगरगढ़ के समाजजनों ने प्रसन्नता जताई और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने कहा कि निखिल की नियुक्ति से श्रीडूंगरगढ़ का नाम भी मुंबई में सामाजिक स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।