Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2022। उपखंड की ग्राम पंचायत देराजसर तथा गांव सातलेरा में नए आयुर्वेद औषधालय खोलने के प्रस्ताव को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। ग्रामीणों को इससे बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। विधायक लोक सेवा केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों आयुर्वेद औषधालयों को खोलने की अनुशंसा क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया द्वारा की गई थी। जिस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नियमों में शिथिलता देते हुए दोनों गांव में आयुर्वेद औषधालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया है। महिया ने बताया कि ‘आयुष नीति-2021’ के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नवीन आयुर्वेद औषधालय स्थापित करना प्रस्तावित है और गांव सातलेरा के लिए नियमों में शिथिलता के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया है। दोनों गांवो के ग्रामीणों ने आयुर्वेद औषधालय खोलने की स्वीकृति दिलवाने पर मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक का आभात जताया।