Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अकटूबर 2024। एक पड़ोसी दंपति ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला से घर खाली करवाने के लिए उसके साथ बदसलूकी की और पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। कालूबास के बालाजी नगर में रहने वाली 35 वर्षीय चंदादेवी पत्नी दिवंगत जेठनाथ सिद्ध निवासी बेनीसर ने अपने पड़ोस में रहने वाले मुकेश सारण व उसकी पत्नी पुष्पादेवी मूल निवासी जीवणदेसर के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आए दिन उसके घर के आगे कचरा व शराब की खाली बोतले डालकर ओलमा देने पर लड़ाई झगड़ा करते है। 19 अक्टूबर 2024 की सुबह 7.30 बजे दोनों आरोपी जबरदस्ती उसके घर में घुसे और राजनीति व पुलिस में पहुंच की धमकी देकर पीड़िता से घर छोड़कर चले जाने की बात कहते हुए धमकाया। दोनों ने परिवादिया से मारपीट की उसे घसीट कर घर से बाहर लाते हुए लज्जा भंग के आशय से कपड़े फाड़ दिए। परिवादिया ने थाने में शिकायत दी तो आरोपी ने उसी दिन शाम को करीब 8 बजे दोनों ने ये आखिरी रात होने की बात कहते हुए धमकाया। पीड़िता ने बताया कि उसने अपने भाई बेनीसर निवासी शीशपाल पुत्र रामेश्वरनाथ, सहीराम पुत्र रामचंद्र जाट, व मोमासर बास निवासी कानाराम पुत्र शिव स्वामी को फोन कर बुला लिया। जब इन्होंने आरोपी को ओलमा दिया तो वहां खड़े ठुकरियासर निवासी हेतराम मोटसरा व अन्य पांच सात अन्य लोग खड़े थे। आरोपियों ने मारपीट करते हुए सरियों से मोटरसाइकिल तोड़ दी। उसके भाई की जेब से 5230 रूपए निकाल लिए और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने शीशपाल के सिर पर, हाथ नाक पर चोटें मारी व दांत तोड़ दिया व कानाराम के सिर पर चोट आई। दोनों को उपजिला अस्पताल ले गए तो शीशपाल को बीकानेर रेफर कर दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश को दी है।