Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2025। राजस्थान का बजट 19 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा निर्माण की मांग के लिए लगातार विभिन्न संगठन व सक्रिय नागरिक सहित अस्पताल प्रशासन भी पूरा होने की उम्मीद कर रहा है। वहीं बीदासर रोड पर दिन में कई कई बार फाटक बंद से हजारों नागरिक प्रतिदिन परेशान हो रहें है। यहां सैंकड़ो वाहन फंसे होते है। सोमवार को सवा बारह बजे का वीडियो आप खबर में नीचे दिए लिंक पर जाकर देख सकते है। एक ओर जहां रेलवे विभाग द्वारा ट्रेनों की संख्या में लगातार इजाफा किया जा रहा है जिससे क्षेत्र की जनता को सुगम यातायात का लाभ मिल सकेगा। वहीं लगातार बंद फाटक यहां ओवर ब्रिज की जरूरत को जता रहा है। बता देवें गत विधायक के कार्यकाल में सरकार ने ओवर ब्रिज की घोषणा भी की और रेल विभाग यहां चलाए गए प्रदर्शन व धरने के बाद इसके निर्माण का कागजी होमवर्क पूरा कर लिया गया था। गांव रीड़ी व बाना सहित पूरा दक्षिण श्रीडूंगरगढ़, बीदासर, सुजानगढ़, कालू, लूणकरणसर के लोग बुरी तरह से परेशान हो रहें है। एक बार पुन इस बजट में राज के विधायक होने से क्षेत्र के नागरिकों को खासी उम्मीदें है। विदित रहें ओवर ब्रिज व बिग्गा गांव में अंडर पास के प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने का कार्य प्रोसेस में है जो पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है। डीपीआर बनने के बाद ही इसके टैंडर हो सकेंगे व कार्य होने की उम्मीद लोग कर सकेंगे।