Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
SDT_news-Recovered-1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2022। युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है कि वे सह शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेवें। इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। ये बात आज राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित भाषण प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक बीकानेर, डॉ. राकेश हर्ष ने कही। प्राचार्य डॉ. आभा ओझा ने आयोजन की अध्यक्षता करते हुए बताया कि आजादी के 75 वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज गांधीवादी सुब्बाराव की जयंती पर “गाँधीजी के रचनात्मक कार्य” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूनम ओझा, द्वितीय स्थान करुणा प्रजापत, तृतीय स्थान कोमल ने हासिल किया है। निर्णायक मंडल में सहायक आचार्य डॉ. सुनील व्यास, राजश्री स्वामी, डॉ. रमेश पुरी शामिल रहें। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा सभी को पुरस्कृत किया जाएगा।