Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2026। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय जोधपुर, 7 राज बटालियन एनसीसी बीकानेर एवं सेसोमूं स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वास्थ्य, प्राथमिक चिकित्सा एवं फील्ड हाइजीन’ विषय पर विशेष गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कमान अधिकारी कर्नल नारायण सिंह राठौड़ के निर्देशन में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में मेडिकल ऑफिसर मेजर निकिता कुल्हारी उपस्थित रहीं। उन्होंने 526 सीनियर डिवीजन, सीनियर विंग, जूनियर डिवीजन एवं जूनियर विंग कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एक एनसीसी कैडेट का मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है। कैंप और ट्रेनिंग के दौरान छोटी सी लापरवाही भी बड़ी समस्या बन सकती है, इसलिए हर कैडेट को फर्स्ट एड का ज्ञान होना चाहिए। मेजर निकिता कुल्हारी एवं कैप्टन आयुष्य कुमार सिंह ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से कट लगने, मोच आने, नाक से खून बहने, सांप काटने और लू लगने जैसी परिस्थितियों में तुरंत उपचार की जानकारी दी तथा डमी पर सीपीआर देने का सही तरीका भी समझाया।

उन्होंने फील्ड हाइजीन, कैंप डिसिप्लिन, संतुलित आहार और मेडिकल फिटनेस के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए कैडेट्स को जंक फूड से बचने तथा मौसमी फल, हरी सब्जियां और दूध को दैनिक आहार में शामिल करने की सलाह दी। साथ ही ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में हेल्थ एंड हाइजीन विषय के महत्व तथा एसएसबी और सेना भर्ती के मेडिकल मानकों की जानकारी भी दी गई। नशा मुक्ति जागरूकता पर बोलते हुए तंबाकू, शराब और ड्रग्स के दुष्प्रभाव बताए गए तथा कैडेट्स को ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कमान अधिकारी कर्नल नारायण सिंह राठौड़ ने कहा कि स्वस्थ कैडेट ही देश की सच्ची सेवा कर सकता है और मेडिकल ज्ञान एनसीसी ट्रेनिंग का अभिन्न हिस्सा है। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित हुआ, जिसमें कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में कर्नल नारायण सिंह राठौड़ एवं कर्नल एम. एस. निज्जर ने मेजर निकिता कुल्हारी व कैप्टन आयुष्य कुमार सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थान चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा, घनश्याम गौड़, अजित सिंह परिहार सहित बटालियन के सभी एएनओ, जीसीआई, पीआई स्टाफ एवं 526 कैडेट्स उपस्थित रहे।