Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1111
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2022। नायक जाति ने एसटी में अपना हक दिए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी को ज्ञापन सौंपा है। नायक समाज के एडवोकेट रामलाल नायक ने बताया कि राजस्थान की जनजातिय अनुसूची में 10 नम्बर पर नायक समाज अंकित है परंतु 13 मई 2013 को ई पोर्टल पर राजस्थान सरकार द्वारा ऑनलाईन जाति प्रमाण पत्र का गजट नोटिफिकेशन किया गया जिसमें हिन्दी में नायक कर दिया गया और अंग्रेजी में नायका कर दिया। इस कारण प्रदेश में नायक समाज को एसटी के अधिकार से वंचित कर दिया गया और नायक समाज को एससी का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। सरपंच प्रतिनिधि जेतासर सहीराम नायक ने बताया कि पिछड़ा हुआ व शिक्षा के प्रसार से वंचित समाज होने के कारण समाज ने आवाज नहीं उठाई परंतु अब समाज के जागरूक नागरिक मिलकर नायका को नायक करने व एसटी में अपना हक लेने के लिए लगातार संघर्ष करेंगे। इस दौरान रिड़ी के धर्माराम नायक, टेऊ से भंवरलाल नायक, जैतासर शंकरलाल नायक, बेनीसर रतनलाल नायक, सूडसर कुंदनलाल लौठ, बेनीसर नौरंगलाल नायक, बाना से शंकरलाल नायक शामिल रहें।