Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-07-13 at 21.32.44
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालूबास में युवाओं द्वारा सार्वजनिक भूमि सहेज कर संरक्षित की गई भूमि पर नेचर पार्क विकसीत किया जाएगा। युवाओं के इस प्रयास में नगरपालिका भी सहयोगी बनी है एवं सोमवार सुबह 10 बजे यहां हरियालो राजस्थान अभियान के तहत 500 से अधिक पौधे लगाए जाएगें। कार्यक्रम में अतिथि रूप में विधायक ताराचन्द सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा मौजूद रहेगें एवं नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के एसीएफ सत्यपालसिंह पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी विषय पर आह्वान करेगें एवं स्कूली बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल होगें। नगरपालिका ईओ शर्मा ने बताया कि पालिका द्वारा कस्बे के विभिन्न स्थानों पर मानसून के दौरान 7 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय लिया गया था एवं इसी लक्ष्य की दिशा सोमवार से पौधारोपण किया जा रहा है। कालूबास के नैचर पार्क में पौधारोपण से पहले हनुमान धोरा मंदिर में प्रांगण में भी पौधारोपण किया जाएगा। शर्मा ने कार्यक्रम में आमजन से भी सहभागीता निभाने की अपील की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने की नैचर पार्क विकसीत करने की तैयारी, कल सुबह होगा विशेष कार्यक्रम।