Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दो अच्छे कामों की अच्छी खबरें, देखें फोटो सहित पूरी खबर।

आंधी की चपेट में आए मोर के शिकार का प्रयास, युवती ने बचाए प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार रात को क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने खासा नुकसान किया है। माल के नुकसान के साथ साथ कई प्राणियों की जान पर भी बन आई। गांव बाडेला में एक मोर आंधी की चपेट में आकर पेड़ से नीचे गिर गया एवं गिरते ही कुत्तों ने उसके शिकार का प्रयास कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान वहां खड़ी युवती सोना ज्याणी ने तुरंत सूझ बूझ के साथ कुत्तों को भगाया एवं मोर को एक कमरे में सुरक्षित रखा। सुबह गांव के बाबुलाल ज्याणी को जानकारी दी तो मोर को चिकित्सक आदूराम सियाग को दिखाया एवं वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग के कार्मिक इंद्रचंद गुर्जर, समीर गांव पहुंचें एवं मोर को रेस्कयू कर श्रीडूंगरगढ़ लाए।

आक्सीजन की कमी से कोरोना में गई थी जान, युवाओं ने स्मृति में 125 पौधे लगा कर दी श्रृद्धांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2023। क्षेत्र के गांव माणकरासर के सक्रिय युवा 35 वर्षीय जेठाराम पूनियां का देहांत वर्ष 2021 में कोरोना के दौरान शरीर में आक्सीजन की कमी से हो गया था। आज उनकी दूसरी पुण्यतिथी पर गांव के युवाओं ने उन्हें सच्ची श्रृद्धांजलि के रूप में आक्सीजन प्रदाता 125 पौधों का पौधारोपण किया। राकेश पूनियां ने बताया कि गांव की शमशान भूमि पर लगाए गए इन पौधों के पालन पोषण का संकल्प भी लिया गया। इन पौधों से मिलने वाली आक्सीजन की उन्हें श्रृद्धांजलि होगी।