Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-05-18 at 11.24.40
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2025। दुसारणा की श्रीकृष्णा गौ सेवा समिति गौशाला में आयोजित संगीतमय भागवत कथा में रविवार को कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति सदस्यों ने नंदोत्सव की भव्य तैयारियां की है व सुंदर झांकी भी सजाई जाएगी। आज कथा में कोलायत दशनाम आश्रम के महंत सत्यानंद जी महाराज का सान्निध्य भी होगा। कथा में शामिल होने के लिए दुसारणा सहित आस पास के गांवो से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहें है। वहीं दूसरी ओर शनिवार की कथा में गांव दुसारणा के आईदानाराम गोदारा की स्मृति में उनके दत्तक पुत्र रूघाराम मूंड ने 2 बीघा भूमि का दान गौसेवार्थ दिया। कथावाचक पंडित प्रकाश तिवाड़ी सहित समिति सदस्यों ने उनका आभार जताया। शनिवार की कथा में शिव पार्वती विवाह सहित अनेक प्रेरक प्रसंग सुनाए। तिवाड़ी ने धर्म में पाखंड की मिलावट पर तर्कसंगतता व शास्त्रीय प्रामाणिकता पर विचार करने की बात कही। प्रसंगानुसार अनेक सुदंर झांकिया भी सजाई गई व अनेक बार पांडाल भगवान के जयकारों से गुंजता रहा। भजनों पर श्रद्धालुओं ने खूब झूम कर आनंद लिया। कथा के दौरान दानदाता पेमाराम गोदारा द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए शरबत की सेवा दी गई। अनेक दानदाताओं ने नगद राशि का सहयोग गौसेवार्थ दिया। समिति सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं को लाने ले जाने के लिए 4 बसों व 10 गाड़ियों की सेवा, कूलर, ठंडे पानी, छाया की श्रेष्ठ व्यवस्थाएं की गई है।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को कथा में सुदंर झांकिया सजाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में शामिल हो रहें है।