Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2024। क्षेत्र के गांव पूनरासर के हनुमान भवन में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार को हर्षोल्लास के साथ नंदोत्सव मनाया गया। कथा वाचक राकेश पारीक (केशरदेसर वाले) ने जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की घोषणा की तो पूरा पांडाल “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की” के जयकारों से गूंज उठा। यहां ‘गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो’ के कीर्तन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का माहौल इतना मनमोहक बना कि हर कोई सजे संवरे नन्हें कान्हा के दर्शन को उतावले नजर आए। कथावाचक ने कहा कि श्रीकृष्ण का अद्भुत चरित्र है जो प्रत्येक व्यक्ति को जीवन की हर परिस्थिति में मुस्कुराने की प्रेरणा देता है। इसलिए हमें उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए। हम स्वयं प्रसन्न रहें और दूसरों को भी प्रसन्न रख सकें ऐसा प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां सत्य एवं भक्ति का समन्वय होता है, वहां भगवान का आगमन अवश्य होता है। कथावाचक ने गौपालन का महत्व को समझाते हुए प्रत्येक परिवार द्वारा गाय की सेवा अवश्य किए जाने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे और नंदोत्सव में भाग लिया।