Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
mews-updated
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2022। क्षेत्र में तीन युवकों को आपस में झगड़ना उस वक्त महंगा पड़ गया जब पुलिस ने तीनों को हवालात में बंद कर दिया। सेरूणा थाने के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को दुलचासर गांव निवासी पवन नायक और बालकिशन मेघवाल गांव के नायकान मोहल्ले में आपस में झगड़ रहे थे। झगड़े की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश की। जब दोनों नहीं माने तो पुलिस ने दोनों को शांति भंग के आरोप‌ में गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार लिखमीसर दिखणादा गांव निवासी भागूराम नायक को भी उत्पात मचाने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को मंगलवार को उपखंड न्यायालय में पेश किया गया।‌ जहां से तीनों को छः माह के लिए पाबंद कर जमानत पर रिहा कर दिया गया।