Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-05-27 at 8.08.22 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहां एक बुजुर्ग की व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में खेत में बुजुर्ग गोमंदराम पुत्र जोधाराम मेघवाल का शव मिला है एवं पुलिस ने शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है एवं खेत में शव होने के कारण दिन भर शव वहीं पड़ा रहा। शनिवार शाम को जानकारी मिली तो पुलिस को बुलाया गया। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला आपसी विवाद का है एवं मृतक एवं उसके साथियों ने पहले शराब पार्टी की एवं बाद में विवाद हुआ तो गोमदराम के साथ मारपीट की गई। आरोपी मारपीट कर उसे वहीं पड़ा छोड़ कर चले गए एवं उसकी मृत्यू हो गई। दिन भर गोमदंराम घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश की। तब खेत में उसका शव पड़ा मिला। अधिक जानकारी के लिए बनें रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।