Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष पद के लिए नामांकन सोमवार से दाखिल होने का समय है। पालिकाध्यक्ष पद के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से लेकर मंगलवार दोपहर 3 बजे तक इच्छुक पार्षद अपना नामांकन पत्र उपखण्ड अधिकारी के सामने पेश कर सकेगें। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी एवं गुरूवार को नाम वापसी का समय रहेगा। आगामी रविवार को पालिका भवन में ही पालिकाध्यक्ष पद का निर्वाचन होगा। इस बार की इस जटिल प्रक्रिया पर हर कोई सवाल उठा रहा है क्योंकि हर बार पालिकाध्यक्ष हो या प्रधान, सभी का नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, मतदान एवं परिणाम सभी कुछ एक ही दिन में होते आए है। एक ही दिन में सब पूरी प्रक्रिया होने के कारण विद्रोह होने की संभावना न्यून होती है एवं इस बार के सात दिनों की अवधि में पार्टी द्वारा बनाए गए पालिकाध्यक्ष पद से अगर किसी को आपत्ति रही तो उसके विद्रोही होने के लिए पूरा समय दिया गया है। साफ साफ है कि इस पूरी प्रक्रिया का लाभ कहीं ना कहीं पूरे प्रदेश में कांग्रेस को मिलता नजर आ रहा है। वहीं पालिकाध्यक्ष के बाद पालिका उपाध्यक्ष का निर्वाचन हमेशा के जैसे एक ही दिन में होना है। ऐसे में अब बहुमत के आंकडे को छू चुकी भाजपा के सामने 2 फरवरी से अपने पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी का सिंबल अलाट करने के बाद 7 फरवरी को होने वाले मतदान के समय तक विरोध, विद्रोह एवं सेंधमारी को रोक पाना अत्यंत चुनोती पूर्ण होगा।