Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-05-09 at 20.18.23
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2024। बीकानेर के वर्तमान सांसद एवं भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल अुर्जनराम मेघवाल देश के अन्य हिस्सों में प्रचार कर गुरूवार को जयपुर से बीकानेर जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत, अभिनंदन किया। सांसद का स्वागत कार्यक्रम नेशनल हाईवे स्थित एक होटल पर किया गया, जहां मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को इस बार 400 पार का भरोसा दिलवाया। सांसद ने अन्य चरणों के चुनावों में प्रचार के लिए जाने एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के बाद सभी जगहों पर देशहित में मतदान के लिए उत्साह बताया एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में इस बार 400 पार की सरकार का गठन होने का दावा किया। इस दौरान विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, जिला महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता किशनाराम गोदारा, छैलू सिंह शेखावत, रामेश्वर लाल पारीक, महावीर अड़वालिया, लीलाधर बोथरा, भवानी तावनिया, सुरेंद्र चुरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं पार्टी व मेघवाल जिंदाबाद के जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई ने शॉल ओढ़ा कर किया मेघवाल का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को दिया उत्साहित रहने का मंत्र, अबकी बार 400 पार का जताया विश्वास।