Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-02-28 at 20.50.32
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2024। केंद्रीय मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने अयोध्या से लौट रहे यात्रियों के साथ आस्था ट्रेन में सवार होकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांसद ने यात्रियों से यात्रा अनुभव जानते हुए फीडबैक लिया। ट्रेन में श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर वासी सवार थे और उत्साह के साथ अपने अनुभव साझा किए। यात्रियों ने मंदिर निर्माण व आस्था ट्रेन के संचालन के लिए प्रधानमंत्री व रेल मंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के सीएम का आभार जताया। मेघवाल ने सभी श्रद्धालुओं को खाने के फूड पैकेट वितरित करवाए। इस दौरान जिला महामंत्री और आस्था स्पेशल ट्रेन के रेल प्रभारी श्याम पंचारिया, जिला महामंत्री महेश मुंड, श्यामसुंदर चौधरी, नोखा देहात के मंडल अध्यक्ष रामकुमार जाखटीया, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष थानसिंह भाटी, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, भवानी शंकर खत्री, मुकेश पंवार, रेवन्त सैन सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांसद अर्जुनराम ने आस्था ट्रेन में सवार होकर यात्रियों से साझा किए अनुभव।

विधायक पहुंचे रेलवे स्टेशन, स्टेशन गूंजा जय श्री राम के जयकारों से, ये रहें शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आस्था ट्रेन में सवार श्रीडूंगरगढ़ से 116 सदस्यीय दल आज शाम रेलवे स्टेशन पहुंचा तो विधायक ताराचंद सारस्वत की अगुवाई की भाजपा नेताओं ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। स्टेशन जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। यात्रियों ने यात्रा अनुभव बताते हुए आस्था ट्रेन चलाने पर पीएम व रेल मंत्री का आभार जताया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, विहिप से भंवरलाल दुगड़, मण्डल महामंत्री सुरेन्द्र चूरा, महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, माणक बोहरा, राजेन्द्रप्रसाद राजपुरोहित तोलियासर, हरिशंकर पुरोहित बिग्गा, भगवानसिंह लखासर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आस्था ट्रेन से उतरने पर यात्रियों का स्वागत किया विधायक ने, लगाए जय श्री राम के जयकारे।